बड़ी खबर : सूरज की किरणों से चार्ज होगी Toyota की नई इलेक्ट्रिक SUV कार READ MORE:: CLICK HERE::

शंघाई : शंघाई में ऑटो शो चल रहा है, जहां कार निर्माता कंपनियां अपनी आधुनिक कार को दुनिया के आगे पेश कर रही हैं। इस बार मुख्य फोकस इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Electric Vehicles) पर है और हमें एक के बाद एक आधुनिक इलेक्ट्रिक कार देखने को मिल रही हैं। लेटेस्ट कार जापानी कार निर्माता कंपनी Toyota Motor Corp की है।

कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) को पेश किया है। कंपनी ने अपनी इस कार को ऑटो इंडस्ट्री का भविष्य बताया है। Toyota bZ4X  इलेक्ट्रिक कार की सबसे बड़ी खासियत इसका सोलर पावर से चार्ज होना है। इसमें इन-बिल्ट सोलर पावर सिस्टम आता है, जिसकी बदौलत यह सूरज की रोशनी से चार्ज होगी।

Toyota ने ट्वीट के जरिए Shanghai Auto Show 2021 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी bZ4X को घषित करने की जानकारी साझी की। Toyota की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी e-TNGA प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो खास इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ही तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से कंपनी एक ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग साइज़ की गाड़ियों को बना सकती है। bZ4X एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें लगा सोलर चार्जिंग सिस्टम है। इस सिस्टम की मदद से कार सूरज की किरणों से चार्ज हो सकती है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply