राजकुमार गुप्ता ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक       

राजकुमार गुप्ता ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक                             
सुजानपुर  (राजेंद्र राजन, अविनाश शर्मा ) विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया इस मौके पर राज कुमार गुप्ता ने कहा कि  कार्यकर्ताओं  के साथ विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने विधानसभा का चुनाव सुजानपुर से आजाद लड़ने का फैसला किया है जिसके तहत 20 जुलाई को बाबामोनी मंदिर में हवन करके कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी.
 
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 20 जुलाई को हवन कार्यक्रम में कार्यकर्ता शामिल होंगे उसके बाद विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के शहर के अलावा हर गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी उन्होंने कहा कि  गांव गांव में जाकर लोगों को जागृत किया जाएगा उन्होंने कहा कि अब उनका भाजपा के साथ कोई नाता नहीं है उन्होंने कहा कि 40 वर्ष पार्टी में काम किया है तथा बार लगातार पार्षद का चुनाव जीते हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तथा विधायक ने उनके साथ धोखा किया था .
 
जिसके कारण  अब आजाद रूप से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी को जहां से उखाड़ फेंकेगे उन्होंने कहा सुजानपुर विधानसभा हर गांव में कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क किया जाएगा जिसके तहत जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा.
 
जिसके तहत विधानसभा हलका सुजानपुर से भाजपा को मुक्त करना उनका मुख्य लक्ष्य है उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि चुनाव के लिए तैयार हो जाएं इस मौके पर सुरेश महाजन बोबी, रमेश महाजन, मनोहर लाल, पूर्व पार्षद जगदीश राज, टोनी, बोध राज, सौदागर महाजन, सौरभ गुप्ता, नवल शर्मा ,सुभाष अबरोल, रवि बब्बर, दिनेश महाजन, डॉक्टर संजीव शर्मा ,सोमराज आदि उपस्थित थे।
 
 
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply