LATEST : कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को नोटिस दिया

CHANDIGARH (DOABA TIMES)PARTAP SINGH-:  रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को नोटिस दिया है। विधानसभा में विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने उत्तर प्रदेश सदस्य दल परिवर्तन की निर्भरता नियमावली 1987 के तहत नोटिस दिया है।

आदिति सिंह।

अदिति सिंह ने पार्टी व्हिप के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधानसभा में 2 अक्टूबर को हुए 36 घंटे के विशेष सत्र में हिस्सा लिया था। लेकिन कांग्रेस ने इसके बहिष्कार की घोषणा की थी। कांग्रेस ने इसके बाद अदिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया था लेकिन उन्होंने इसका जवाब देना जरूरी नहीं समझा।

कांग्रेस पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए अब उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए नोटिस दिया है। हाल ही में अदिति सिंह और अंगद सैनी की शादी हुई है। यह शादी समारोह दिल्ली में हुआ था।

Advertisements

बता दें कि अदिति को पार्टी की ओर से दिया गया यह दूसरा नोटिस है। अदिति सिंह को पहला नोटिस तब दिया गया था जब वह पार्टी के निर्देशों के विपरीत सतत विकास लक्ष्यों पर चर्चा के लिए गांधी जयंती पर बुलाये गए विधानमंडल के विशेष सत्र में शामिल हुई थीं। उन्होंने पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बयान भी दिये थे। तब कांग्रेस की ओर से उन्हें पहली नोटिस भेजा गया था, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। पार्टी के खिलाफ बागी रुख दिखाने वाली अदिति की तरफ से पार्टी अब तक आंखें मूंदे बैठी थीं।

Advertisements

इधर, अनुशासनहीनता में पार्टी से निकाले गए वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दो टूक कहा था कि अनुशासनहीनता में हम पर कार्रवाई और विधायक अदिति सिंह पर खामोशी पार्टी नेताओं का दोहरा चेहरा दिखाता है। माना जा रहा कि इस आरोप के बाद ही कांग्रेस विधानमंडल दल नेता ने अदिति को नोटिस जारी किया है।

Advertisements

 पापा के लिखी थी भावुक पोस्ट

बता दें कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर के विधायक अंगद सिंह 21 नवंबर को विवाह बंधन में बंधे थे। विधायक जोड़े ने दिल्ली के जोरबा होटल में सात फेरे लिए थे, समारोह में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था, इस शादी में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेता शामिल हुए थे, शादी के तीन दिन बाद अदिति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से अपनी शादी की कुछ खास तस्वीरें शेयर की थी, जो कि देखते ही देखते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply