LATEST : MP-दुर्घटना में बस में सवार 10 लोगों की मौत

रीवा   : मध्य प्रदेश के रीवा में यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है। इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस प्रधान ट्रेवल्स की है। हादसा गुढ़ बाइपास के पास करीब सुबह 6 बजे हुआ है। हालांकि अभी तक मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं कि गई है।

Image result for accident logo

बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार, ट्रक से भिड़ंत के कारण बस पलट गई जिस कारण 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है बस तेज रफ्तार में थी और ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। तेज रफ्तार में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिस कारण हादसा हो गया। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply