BREAKING > WORST NEWS > SAADA BHARAT MHAAN : PAKKA WISHAV GURI BANEGA KYONKAE SAADIYAN GAILAN CHA VI BLATKARI GURU REHNDA HUN, EK BABA RAHIM SINGH TAE DUJA SADA BAAPU AASA RAM : : रात 9 बजे से 11.30 तक 17 साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

INDIA  : उत्तर प्रदेश के धमोरा के पटवाई थाना क्षेत्र में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार तीन युवकों ने भट्ठा मजदूर की झोपड़ी में घुस कर और उसके हाथ-पैर बांधकर उसके सामने ही तमंचे के बल पर मजदूर की 17 साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि मामले में भट्ठा मालिक और शहजाद नगर पुलिस ने पीड़ित परिवार को किसी कानूनी पचड़े में न फंसने की सलाह देकर गुमराह किया। पुलिस महकमा परिवार पर ही बयान बदलने और तहरीर न देने की बात कह रहा है।

पटवाई थाना क्षेत्र का एक ग्रामीण परिवार के साथ शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करता है और भट्ठे के करीब ही झोपड़ी बनाकर रहता है। किशोरी के चाचा का ने बताया कि तीन लोगों ने झोपड़ी में घुसकर लड़की के साथ रात 9 बजे से 11.30 तक गलत काम किया है।चाचा का आरोप है कि शहजाद नगर थाने के कर्मचारियों ने कार्यवाही और मेडिकल के लिए लड़की को 8-10 दिन थाने में रखने की बात कही। इसके बाद पीड़ित परिवार बिना तहरीर दिए आ गया। एएसपी अरुण कुुमार ने सिंह भी मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली। पीड़ित किशोरी के चाचा ने कहा कि भट्ठा मालिक ने भी पुलिस के पचड़े में न फंसने को कहा है, पुलिस वाले भी कह रहे हैं कि कार्यवाही और मेडिकल के लिए आठ से दस दिन तक रुकना पड़ेगा। पीड़िता की मां ने कहा कि पुलिस वाले हमसे आठ-दस दिन रुकने को कह रहे हैं। लड़की को कैसे हम थाने में छोड़ दें।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply