DOABA TIMES : हत्या आरोपियांे कोे पकड़ने के लिए दबाव मंे काम कर रही पुलिसःभाजपा

 पठानकोट (RAJINDER RAJAN BUREAU) आज भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक का आयोजन जिला प्रधान विजय शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक सीमा देवी, जिला महामंत्री विनोद धीमान, युद्धवीर पठानिया व जिला प्रैस सचिव प्रदीप रैना ने विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में एक प्रस्ताव पास करके तारागढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय थोड़ू राम काटल के बेटे विशाल की नृशंस हत्या की घोर निंदा की गई।

 

पुलिस द्वारा इस केस में अपनाए गए  ढिलमुल  रवैया के कारण इलाका निवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं में बहुत रोष है। पुलिस के पास ऑडियो क्लिप होने के बावजूद भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है इससे लगता है कि पुलिस किसी दबाव में काम कर रही है। वहीं विधायक जोगिंदर पाल मृतक के परिवार से सहानुभूति रखने के बजाय पुलिस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, इससे दाल में कुछ काला नजर आ रहा है। मौके पर उपस्थित जनांे ने  कहा कि  भारतीय जनता पार्टी  काटल परिवार के साथ साथ खड़ी है। अगर हत्यारों को जल्दी ना पकड़ा गया तो पार्टी अपना अगला एक्शन जल्दी ही तय करेगी। बैठक में मंडल प्रधान शमशेर ठाकुर, रोहित पुरी, जगमोहन सिंह, नरेंद्र पम्मी, देहाती मंडल पठानकोट ऋषि पठानिया, मामून मंडल पंकज जोशी, विशाल महाजन, अशोक मेहता, प्रवीण शर्मा पप्पी, प्रमोद शर्मा भी थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply