DOABA TIMES LATEST : पंजाब शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह मठारू को पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के तहत की शानदार सेवाओं के चलते उन्हें प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

होशियारपुर 6 मार्च (ADESH) पंजाब के शिक्षा सचिव माननीय कृष्ण कुमार ने ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी होशियारपुर ब्लॉक 1 ए  करनैल सिंह मठारू को पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के तहत की शानदार सेवाओं के चलते उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है।इस मौके पर डीपीआई एलिमेंट्री इंदरजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री संजीव गौतम , उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री धीरज विशिष्ट विशेष तौर पर उपस्थित थे।प्रशंसा पत्र देते हुए शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि करनैल सिंह ने ब्लॉक के हर स्कूल को ई – कंटेंट के साथ जोड़कर सराहनीय कार्य किया ह। इन्होंने सख्त मेहनत करके अध्यापकों व बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित किया है , जोकि बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए बीपीईओ करनैल सिंह  मठारू  की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात करनैल सिंह मठारू ने कहा कि शिक्षा विभाग के सचिव माननीय कृष्ण कुमार जी की तरफ से प्रशंसा पत्र हासिल करना उनके जीवन में एक बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि मेहनती अधिकारी ने उन्हें उनकी मेहनत का पुरस्कार दिया है जिससे उनमें और अधिक लगन  के साथ काम करने की लगन पैदा हुई है।उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार पूरे ब्लॉक का है क्योंकि ब्लॉक के सभी अधिकारियों अध्यापकों व बच्चों ने उनके साथ तालमेल बिठाकर शिक्षा के प्रसार में अहम योगदान दिया है।यही कारण है कि आज  होशियारपुर ब्लॉक – 1 तरक्की की नई बुलंदियां छू रहा है।

 

 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply