11वीं एवं 12वीं कॉमर्स में अब केवल तीन विषय ही कम्प्ल्सरी-अंकुश निझावन


–सबजेक्ट चॉइस देने से स्टूडेंट्स कॉमर्स स्ट्रीम की ओर आकर्षित होंगे-
नवांशहर, 11 अप्रैल   (BUREAU CHIEF SAURAV JOSHI)   
सैशन  2020-21 से पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  द्वारा  जारी किए गये 11 वीं एवं 12 वीं कॉमर्स के सिलेबस में बेहद जरूरी एवं महतवपूर्ण  बदलाव किया गया है। श्री कृष्णा टयुटोरिअलस के संचालक अंकुश निझावन ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 11वीं एवं 12वीं के सिलेबस में जो बदलाव किया गया है उस से ओर ज्यादा छात्र कॉमर्स स्ट्रीम की ओर आकर्षित होंगे। पहले जरूरी विषयों के इलावा छात्रों को 4 विषय पढऩे पड़ते थे। अब सिलेबस में बदलाव के बाद छात्रों को केवल तीन विषय ही पढऩे पड़ेगे। इंगलिश, पंजाबी, वातावरण शिक्षा, कम्पयूटर साइंस, अकाउटैसी एवं बिजनेस स्टडी जरूरी है। इस के इलावा छात्रों को इकनॉमिक्स एवं ई बिजनेस में से कोई एक विषय चुनना होगा। छात्र अगर इकनॉमिक्स विषय चुनता है तो इस के साथ वो ऐडीशनल विषय के तौर पर मैथस, ई बिजनेस या
कम्पयूटर ऐप्लिकेशन में से कोई एक विषय भी रख सकता है।
पेपर पैटर्न में भी किया बदलाव
अंक वाले प्रशनों से छात्रों की एनालीटिकल स्किलस बड़ेगी
अंकुश निझावन ने बताया कि बोर्ड द्वारा पेपर पैटर्न में भी काफी बदलाव किया गया है। पहले सभी पेपर 75 मार्क्स के आते थे। अब सभी पेपर 100 मार्क्स के होंगे। जिसमें 80 का लिखित पेपर होगा एवं 20 मार्क्स की इंटर्नल अस्सेस्मेंट होगी। अकाउटैसी एवं ई बिजनेस में 80 मार्क्स की लिखित परीक्षा, 15 मार्क्स का प्रैक्टिकल एवं 5 मार्क्स की इंटर्नल अस्सेस्मेंट होगी। सी बी एस ई की तरह हर प्रशन पत्र मे 20 प्रशन 1-1  मार्क्स के पूछे जायेगे। 1 अंक वाले प्रशनों से छात्रों की एनालीटिकल स्किलस बड़ेगी।
*इकनॉमिक्स विषय के सिलेबस में किया गया काफी बदलाव*
पुराने सिलेबस के अनुसार इस विषय की 12 वीं कक्षा में दो हिस्सों में बांटा गया था। लेकिन अब इस विषय के सिलेबस को तीन भागों में बांटा गया है।
पहले भाग में मैकरों
इकनॉमिक्स को पांच यूनिट, दूसरे भाग में इंडियन इकॉनोमिक डिवेलपमेंट के दो यूनिट एवं तीसरे भाग में स्टैस्टिक्स के दो यूनिट डाले गये हैं। इसमें से क्रमश: 40, 24 एवं 16 अंको का पेपर आयेगा। इस बदलाव के साथ छात्र इंडियन इकोनोमी को ओर बेहतर तरीके से समझ पायेगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply