कोविड-19: अब तक लिए गए 364 सैंपलों में से 314 नैगेटिव: सिविल सर्जन होशियारपुर, 24 अप्रैल:


कोविड-19: अब तक लिए गए 364 सैंपलों में से 314 नैगेटिव: सिविल सर्जन
होशियारपुर, 24 अप्रैल:


सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 संबंधी अब तक 364 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 314 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है व 32 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि जिले में आज 21 नए व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं।  सिविल सर्जन ने कहा कि लोगों की जागरुकता व चेतना की बदौलत आज जिला होशियारपुर कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सलाह के अनुसार वे अपने घरों में रहे व अगर जरुरी कार्य से घर से बाहर निकलते भी हैं तो मास्क का प्रयोग करते हुए सामाजिक दूरी बरकरार रखें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के मुताबिक जिले के मैडिकल स्टोरों के मालिकों को खांसी, जुकाम, बुखार की दवाई लेने वाले व्यक्तियों का पूरा रिकार्ड रखने की हिदायत की गई है।
                                                          —
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply