निपुण शर्मा के नेतृत्व में पार्टी होगी मजबूत-ओंकार सिंह चाहलपुरी

निपुण शर्मा के नेतृत्व में पार्टी होगी मजबूत-ओंकार सिंह चाहलपुरी

पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने किया सम्मानित

होशियारपुर(12जून) गढ़शंकर के भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष स ओंकार सिंह चाहलपुरी ने जारी प्रेस नोट में कहा कि युवा आइकन श्री निपुण शर्मा के जिला भाजपा अध्यक्ष बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। स  चाहलपुरी ने बताया कि उन्होंने  निपुण शर्मा के साथ पार्टी में काम किया है तो उनकी कार्यपद्धति से भलीभांति परिचित है।सबको साथ लेकर चलने और पार्टी सिद्धांतों से समझौता न करना उनकी विशेषता है।

भाजपा ने भी युवाओं को आगे लाकर पार्टी को नई दिशा देने का संकेत दिया है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री निपुण शर्मा को सम्मानित करते समय विशेष तौर पर पुर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद,श्री विनोद परमार, श्री सुरेश भाटिया, डॉ. सोनी बोरा, श्री अलोक राणा(बीत मंडल ),श्री हरीश शर्मा आदि उपस्थित थे। श्री तीक्ष्ण सूद ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काम करते हुए कार्यकर्ता को आगे ले जाने का काम खुद पार्टी तय करती है।जिसमें उम्र कोई मायने नही रखती है।सभी को साथ लेकर पार्टी को बुलन्दियों तक ले जाने के लिए निपुण शर्मा प्रयास करेंगे ऐसी उनसे अपेक्षा सभी कार्यकर्ताओं को है।

 
 
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply