2 पुलिस कर्मचारी,1सैनिटेशन ​कर्मचारी,1 बुजुर्ग महिला सहित कुल चार लोग पाजीटिव

गुरदासपुर जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 38, जांलधर में 1 मरीज ठीक,कुल आंकड़ा 216 पहुंचा

गुरदासपुर, 27 जून (अश्वनी ) : जिला गुरदासपुर के चार नए कोविड़-19 संक्रमित मरीज पाए गए है। वहीं एक जांलधर में एक मरीज को छुट्टी दी गई है। जिसके चलते गुरदासपुर जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या शनिवार को 38 हो गई। जिले में अभी तक कुल मरीजों का आंकड़ा 216 हो गया है।

शनिवार को संक्रमित पाए गए मरीजों में डेरा बाबा नानक में सैनिटेशन विभाग का एक 49 साल का कर्मचारी है। जिसके टैस्ट डेरा बाबा नानक में करवाया गया था। यह नया केस है।

Advertisements

वहीं अमृतसर के जीएमसी अस्पताल में दाखिल एक 70 साल की महिला जोकि दिल, किडनी की मरीज है भी संक्रमित पाई गई है। उक्त महिला के फेफड़े में पानी भरा हुआ है जिसके चलते इसके सैंपल लिए गए थे। यह महिला बहादुर हुसैन खुर्द, बाला मसानिया तहसील बटाला की निवासी है। ​

Advertisements

इसी तरह विजिलैंस विभाग लुधियाना में तैनात 55 साल का कर्मचारी जोकि डेरा बाबा नानक के ही शिकार माछिया का निवासी है लुधियाना में कोविड़-19 संक्रमित पाया गया है। वहीं घनियां के बांगर फतेहगढ़ चूड़िया निवासी एक पुलिस कर्मचारी जिसकी उम्र 58 साल है बाबा बकाला में पॉजिटिव पाया गया है। उक्त युवक के टैस्ट ब्यास में 26 जून को लिए गए थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply