योगेश सपरा भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान बने,पार्टी के सीनियर पदाधिकारियों किया सम्मानित

योगेश सपरा भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान बने,पार्टी के सीनियर पदाधिकारियों किया सम्मानित 

गढ़दीवाला 9 जुलाई (लालजी चौधरी / योगेश गुप्ता) : पंजाब भाजपा के प्रधान अश्विनी शर्मा,संगठन मंत्री दिनेश  शर्मा, महामंत्री प्रदेश सुभाष शर्मा और प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानू प्रताप द्वारा योगेश सपरा को युवा मोर्चा का जिला प्रधान नियुक्त किया गया। उनके युवा मोर्चा का जिला प्रधान बनने पर जिला देहाती प्रधान संजीव मन्हास की अध्यक्षता में उन्हें सम्मानित किया प्रदेश के द्वारा भेजा गया नियुक्ति पत्र उन्हें सौंपा गया।

इस मौके भाजपा जिला देहाती प्रधान संजीव मन्हास ने कहा के प्रदेश की ओर से योगेश सपरा को युवा मोर्चा का जिला प्रधान बनाने का फैसला बढीया फैसला है।उन्होंने ने कहा के योगेश सपरा लंबे समय से पार्टी के युवा मोर्चा वर्ग में काम कर रहे थे आज पार्टी ने उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें यह मान सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि आशा है कि योगेश सपरा की अगुवाई में नौजवान पार्टी में उत्साह से काम करेंगे और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम योगदान डालेंगे। 

इस मौके पर योगेश सपरा ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा,संगठन मंत्री दिनेश शर्मा,प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा, युवा मोर्चा के प्रधान भानू प्रताप और जिला प्रधान संजीव मन्हास सहित पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। इस मौके सपरा ने कहा के जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा मुझे मिली है वह उसे मेहनत,इमानदारी और पूरी तनदेही से निभाऊंगा। इस मौके पर जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू,कैप्टन कर्ण सिंह, सुरेंद्र जाजा,निशांत चिब, लवली ठाकुर,शरंजित सिंह सोनू,जसपाल सिंह,सुमित सहगल,राघव गुप्ता,मनिंदर ठाकुर,गोपाल ऐरी, हितिन पुरी,राजेश कुमार,विनय कौशल, चैतन्य, विशाल ठाकुर, विजय कुमार ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply