अगस्त माह में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे
पंजाब : बैंक कर्मियों के लिए अगस्त महीना छुट्टियों से भरा रहने वाला है, वहीं दैनिक लेनदेन करने वाले ग्राहकों के लिए परेशानी वाला हो सकता है। अगस्त माह में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे और इसकी शुरुआत शनिवार से तीन दिन की छुट्टी से हो रही है। इसीलिए ग्राहकों के पास छुट्टी से पहले ही जरूरी लेन-देन करने का ही समय रहेगा।
इन दिनों में बंद रहेंगे बैंक
एक अगस्त यानी शनिवार को बकरीद की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। दो अगस्त को रविवार है और फिर तीन अगस्त को रक्षाबंधन पर छुट्टी रहेगी। इसके बाद आठ अगस्त को दूसरे शनिवार और नौ को रविवार का अवकाश रहेगा। 12 अगस्त को जन्माष्टमी है और 15 को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को रविवार का अवकाश होगा। 22 और 23 अगस्त को फिर चौथे शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। अंत में 30 अगस्त को रविवार का अवकाश है। इसी दिन मोहर्रम भी है। बैंक अधिकारी मान रहे हैं कि मोहर्रम की तिथि एक दिन आगे या पीछे हुई तो एक और छुट्टी 29 या 31 अगस्त को बढ़ सकती है।
- #aap : ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਹਲਕਾ ਨੂੰ ਡਾ. ਰਾਜ ਸਰੀਖੇ ਨੇਤਾ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ- ਡਾ. ਰਵਜੋਤ
- भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता सोमप्रकाश ने धार्मिक स्थानों पर नतमस्तक होकर लिया संतों का आशीर्वाद
- LATEST : 30,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਾ ਬੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓ. ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਰੰਗੇ ਹੱਥੀਂ ਕਾਬੂ
- LATEST : VB arrests Patwari, his accomplice for taking Rs 3,500 bribe
- दिल्ली हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को नहीं मिली राहत
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : ਕਾਂਗਰਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ ! ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ‘ਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ
EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp