कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधान स्व.राजीव गांधी का जन्म दिवस


देश को आत्म निर्भर व गतिशील बनाने के लिए स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने डाला था बड़ा योगदान-पाहड़ा

गुरदासपुर 20 अगस्त ( अशवनी ) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 76वें जन्म दिवस के मौके पर कांग्रेस भवन में यूथ कांग्रेस व सिटी कांग्रेस ने कार्यक्रम करवाया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान व मिल्क प्लांट के चेयरमैन एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा व सिटी कांग्रेस के प्रधान दर्शन महाजन के नेतृत्व में एकत्र हुए कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर फुलों के हार पहनाकर उनका जन्मदिवस मनाया। इस दौरान पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव केपी सिंह पाहड़ा विशेष तौर पर शाामिल हुए।

पाहड़ा व दर्शन महाजन समेत अन्य नेताओं ने कहा कि देश को आत्म निर्भर व गतिशील बनाने के लिए स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बहुत बड़ा योगदान डाला था। जिनकी कुर्बानी व काबलियत को पूरा देश हमेशा याद रखेगा। नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी पूरे देश के लिए नहीं, बल्कि दुनिया के लिए एक मार्गदर्शक थे। इस मौके पर पुरुषोत्तम शर्मा, जोगिंदर कालिया, पवन कोछड़, पंकज महाजन, रजिंदर सरना, हरदीप सिंह, नकुल महाजन, नरिंदर लित्तर, सुरजीत सिंह जेई, राजेश कपूर, गुरविंदर लाल, दिनेश कुमार, हिमांशु गोसाईं, ओंकार नाथ, विनय गांधी आादि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply