होशियारपुर (आदेश परमिंदर सिंह) एसएसपी होशियारपुर नवजोत सिंह माहल के दिशा निर्देशों के तहत और एसपी रविंदर पाल सिंह संधू की रहनुमाई में पुलिस ने नशा तस्करों के ख़िलाफ़ मुहिम शुरू की थी.
इस मुहिम के चलते पुलिस को होशियारपुर की सब डिवीजन मुकेरिया में भारी मात्रा में शराब की बरामदगी हुई है.
आज रविंद्र पाल सिंह डीएसपी सब डिवीजन मुकेरिया की निगरानी में एक्साइज विभाग होशियारपुर, मुख्य अफसर थाना हाजीपुर, थाना मुकेरिया और मुख्य अफसर थाना इंदौरा हिमाचल प्रदेश की तरफ से साझा ऑपरेशन किया गया.
इस ऑपरेशन के दौरान पंजाब व हिमाचल के बॉर्डर पर पड़ते गांव गंगवाल, मिलवा, ब्रूटा, टेओरा और अलेरिया में रहते सांसिओ के डेरे पर रेड किया गया. इस सम्बन्ध में थाना इंदौरा हिमाचल प्रदेश में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.
रेड के दौरान जो माल पकड़ा गया उसमें शराब त्यार करने वाला कच्चा माल- 24000 किलोग्राम
नाजायज शराब – 5000 एम एल
प्लास्टिक के गत्ते – 12
प्लास्टिक की चादर – 32
और प्लास्टिक के 15 ड्रम शामिल है.
- LATEST : ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ( ਪਾਕਿਸਤਾਨ ) ਵਿਖੇ ਸਭ ਰੰਗ ਸਾਹਿਤ ਸਭਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਕਵੀ ਦਰਬਾਰ
- LATEST : VIGILANCE BUREAU ARRESTS ACCOMPLICE OF PATWARI TAKING RS 3,000 BRIBE FOR MUTATION OF LAND
- बड़ी ख़बर : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोते यशवंत अंबेडकर ने होशियारपुर से नामांकन पत्र दाखिल किया
- ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ : ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਜੀ ਦੀ ਠੋਡੀ ਥੱਲੇ ਹੱਥ ਪਿਆਰ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਰੱਖਿਆ ਸੀ : ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ
- ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਤੋਂ ਬਸਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਹੋਣਗੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਰਣਜੀਤ ਕੁਮਾਰ
- LATEST : ਜ਼ਿਲਾ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ ਵਲੋਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਹੁਕਮ, ਇਹ ਹੁਕਮ 8 ਜੁਲਾਈ 2024 ਤੱਕ ਲਾਗੂ ਰਹਿਣਗੇ
EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp