BREAKING..दसूहा के गांव मंड पंधेर में शादी समारोह पर डी जे दौरान लडकियों से छेड़छाड़ करने से रोकने तथा डी जे बंद करने पर गुस्साए कुछ लोगों ने चलाई गोलियां,मां तथा बेटा गंभीर जख्मी

दसूहा 24 अक्टूबर (चौधरी) दसूहा में गोलियों का चलना आम बात हो गई है ।बीते कल दिन दहाड़े हाइवे प्लाजा पर चली गोली का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था तथा न ही उस सबंधी अभी क़ोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी कि दसूहा के गांव मंड पंधेर में बीती रात शादी समारोह में डी जे दौरान कुछ लोगों द्वारा लडकियों से छेड़छाड़ करने पर हुए झगड़े में शादी वाले घर में आए माँ,बेटे को गोली मार कर गंभीर जख्मी कर दिया।दोनों को बुरी तरह से जख्मी हालत में सिविल अस्पताल दसूहा में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रजवंत कौर(44) पत्नी परमजीत सिंह , हरलीन सिंह चाहल(21)पुत्र परमजीत सिंह निवासी फगवाड़ा से अपने भाई की बेटी की शादी में आए हुए थे।विदेश से फोन आने जब वह घर से बाहर निकले तो तरसेम सिंह पुत्र दीवान सिंह,लवप्रीत सिंह उर्फ राजा पुत्र तरसेम सिंह,अमृत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह तथा गांव का ही रहने वाला एक पुलिसकर्मी हथियारों सहित आए। फोन सुन रहे मां व बेटे पर अपनी राइफल्स से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।

क्या है यह पूरा मामला 

सुखदीप सिंह पुत्र अंकार निवासी मंड पंधेर ने बताया कि उसकी बहन की शादी थी कि बीती रात आरोपी डी जे पर गाली गलोच तथा धक्का मक्की करने साथ साथ हमारी लडकियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। जिसके चलते डी जे बंद कर दिया गया।जिससे आरोपी गुस्से में आ गए तथा घर से बाहर चले गए। हमारे घर में चूडे की रस्म चल रही थी कि मेरे मामा का विदेश से फोन आ गया। फगवाड़ा से आई मेरी छोटी बुआ तथा उसका बेटा फोन सुनने के लिए घर से बाहर चले गए तभी चारों आरोपी हथियारों सहित वहां आ गए तथा उन्होंने आते ही मेरी बुआ तथा उसके बेटे पर अंधाधुंध गोलियाां चला कर फरार हो गए। जिससे वह दोनों गंभीर जख्मी हो गए। जिसे मौके पर दसूहा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोनों की टांगों तथा लडके के गुप्तांग पर गोलियां लगी हैं।

आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा :डीएसपी मुनीश शर्मा


जब इस सबंध में दसूहा के डी एस पी मुनीश शर्मा ने बताया कि एक आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ राजा पुत्र तरसेम सिंह गिरफ्तार कर राइफल भी बरामद कर ली है तथा बाकी आरोपियों की तालाश जारी है किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply