UPDATED..गांव मंड पंधेर में शादी समारोह दौरान गोली चलाने वाले दोआरोपियों पिता,पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दसूहा 25 अक्टूबर (चौधरी) : एसएसपी होशियारपुर  नवजोत सिंह माहल और एसपीडी रविंद्रपाल सिंह संधू-के दिशानिर्देशों के अनुसार, डीएसपी दसूहा मुनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस थानाध्यक्ष दसूहा गुरदेव सिंह ने कल रात दसूहा ब्लॉक के गांव मंड पंधेर में एक विवाह समागम दौरान डीजे पर हुए झगड़े दौरान गोली चलाने पर तरसेम सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ राजा तथा अमृतपाल सिंह निवासी मंड पंधेर द्वारा गोली चलाई गई थी।

इस सबंधी डीएसपी दसूहा मुनीश शर्मा ने बताया कि गांव मंड पंधेर में बीती रात नवजोत कौर पुत्री अंकार सिंह निवासी मंड पंधेर के विवाह समारोह सबंधी डी जे दौरान तरसेम सिंह, लवप्रीत सिंह उर्फ राजा तथा अमृतपाल सिंह द्वारा चलाई गोली दौरान 2 रिश्तेदार (मां, पुत्र) गंभीर जख्मी हो गए थे। इस सबंधी थाना मुखी गुरदेव सिंह ने बताया कि हरलीन सिंह चाहल पुत्र परमजीत सिंह निवासी तलवंडी जट्टां थाना बहिराम जिला शहीद भगत सिंह नगर नवांशहर के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 370 आई पी सी असला एक्ट अधीन केस दर्ज कर लिया है। दसूहा पुलिस ने आरोपी पिता, पुत्र को गिरफ्तार करके 12 बोर की राइफल भी बरामद कर ली है।

News
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply