LATEST NEWS: संविधान लोकतंत्र व हम विषय पर आनलाइन क्विज मुकाबला 25 को: जिला चुनाव अधिकारी

संविधान लोकतंत्र व हम विषय पर आनलाइन क्विज मुकाबला 25 को: जिला चुनाव अधिकारी
होशियारपुर, 23 नवंबर (आदेश ):
जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि संविधान लोकतंत्र व हम विषय पर आनलाइन क्विज मुकाबला 25 नवंबर को दोपहर 12 बजे करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस क्विज मुकाबले में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि  मुख्य कार्यालय की ओर से संविधान आधारित लोकतंत्र अभियान का पहला पढ़ाव खत्म हो चुका है, जिसमें 27 लेख इन लेखों की संक्षिप्त जानकारी वाली वीडियोज अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा फेसबुक के माध्यम से सांझी की गई है।

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि इन लेखों के आधार पर ही आनलाइन क्विज मुकाबला करवाया जा रहा है व इसमें कोई भी भाग ले सकता है। उन्होंने कहा कि कुल 30 सवालों के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फेसबुक व ट्विटर पर क्विज का लिंक 25 नवंबर को 11 बजकर 50 मिनट पर सांझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्विज निर्धारित समय के अंदर ही पूरा किया जाए व 30 मिनट के बाद क्विज को सबमिट करने के लिए समय नहीं दिया जाएगा।
अपनीत रियात ने कहा कि इस संबंधी पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को क्रमवार 1500, 1300 व 1000 रुपए नकद राशी के तौर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि एक से अधिक प्रतियोगियों के बराबर नंबर आते हैं, तो विजेताओं का चुनाव लाटरी के माध्यम से किया जाएगा व इस संबंधी अंतिम फैसला मुख्य कार्यालय का होगा।
                                   —-
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply