पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के के.एम.एस कॉलेज के परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू : प्रिंसीपल डॉ.शबनम कौर

दसूहा 11 दिसंबर (चौधरी ) : आई.के. गुजराल पी टी यू जालंधर के अधीन के.एम.एस. कॉलेज ऑफ आई टी एंड मैनेजमेंट चो. बंता सिंह कॉलोनी दसूहा के परीक्षा केंद्र में रोजाना मध्य वर्ती छात्रों के री-अपीयर और इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं शुरू है। जिनमें बी.सी.ए, बी.एस.सी आई.टी,बी.एस.सी एग्रीकल्चर,बी.कॉम, बी.एस.सी फैशन टेक्नोलॉजी,एम.एस . सी आई.टी और पी.जी.डी सी.ए के छात्र शामिल हैं।

यह परीक्षाएं के.एम.एस. कॉलेज के परीक्षा केंद्र दसूहा में पारंपरिक रूप से रही है। यह जानकारी कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ.शबनम कौर ने देते हुए बताया कि जनवरी में पहले से पढ़ रहे छात्रों के तीसरे, पांचवें, सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं  होंगी। उन्होंने बताया कि मार्च महीने में पी.टी.यू के सैशन 2020-21 में दाखिल हुए नए छात्रों की परीक्षा भी के.एम.एस. कॉलेज के परीक्षा केंद्र में होंगे। इस अवसर पर चेयरमैन चौ.कुमार सैनी और डॉयरेक्टर डॉ.मानव सैनी ने परीक्षाएं द्वारा पारंपरिक रूप से शुरू करवाने पर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की सराहना की।
 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply