दिव्यांगजन को सुविधा प्रदान करने के लिए दसूहा के सिविल अस्पताल में लगाया गया विशेष कैंप

कैंप में 172 दिव्यांगजन ने लिया भाग लेकर लिया विभिन्न योजनओं का लाभ

दसूहा / होशियारपुर,18 दिसंबर(चौधरी) : जिला प्रशासन की ओर से जिले में दिव्यांगजनों को उनके उप मंडलों में ही हर सुविधा प्रदान करने के लिए लगाए जाने वाले सुविधा कैंपों की कड़ी में दसूहा उप मंडल के सिविल अस्पताल में एक विशेष कैंप लगाया गया। जानकारी देते हुए जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम ने बताया कि इस कैंप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट व यू.डी.आई.डी कार्ड बनाए गए, सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से दिव्यांजन की पेंशन संबंधी फार्म भरे गए व जिला चुनाव कार्यालय की ओर से दिव्यांगजन के लिए वोट बनाने का कार्य किया गया।

जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस कैंप में 172 दिव्यांगजनों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह कैंप महीने के हर दूसरे वीरवार को सिविल अस्पताल दसूहा में लगाया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को इस कैंप का लाभ लेने की अपील भी की। इस मौके पर एस.एम. ओ सिविल अस्पताल दसूहा डा. दविंदर पुरी के अलावा जिला रैडक्रास सोसायटी,जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय,कार्यालय बाल विकास प्रोजैक्ट दसूहा व चुनाव कार्यालय के कर्मचारी भी मौजूद थे।  

News
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply