कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने 39.17 लाख की लागत से वार्ड नंबर 39 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत
– कहा, हर क्षेत्र में लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से करवाए जा रहे हैं विकास कार्य
होशियारपुर, 22 दिसंबर:
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 39 में श्री हनुमान मंदिर से टैगोर नंबर पार्क वाया कनक मंडी से गऊशाला बाजार से गुजरने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि शहर की सभी प्रमुख सडक़ों व गलियों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से हर क्षेत्र में लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से विकास कार्य करवाए जा रहे हैें ताकि अलग-अलग क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को और मजबूती प्रदान की जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि करीब 39.17 लाख रुपए की लागत से इस सडक़ का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की गलियों-नालियों के अलावा कम्यूनिटी सैंटर का निर्माण, स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार, सडक़ों का निर्माण, सी.सी.टी.वी कैमरे व अन्य विकास कार्य मुकम्मल होने से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों को नया रुप मिला है।
सुंदर शाम अरोड़ा ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में शहर में और भी बेमिसाल विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिससे विकास के नक्शे पर होशियारपुर का एक अलग ही स्थान होगा। इस मौके पर प्रदीप कुमार बिट्टू, रामपाल सहगल, सुनील जैन, रवि जैन, मनमोहन सिंह कपूर, रवि गुप्ता, शाम लाल, बाबी जैन, नोनी जैन के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे।
- LATEST HOSHIARPUR : ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ, ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ : ਭਾਜਪਾ ਸਪੋਰਟਸ ਸੈੱਲ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲਾ ਭਾਜਪਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾ: ਰਮਨ ਘਈ ਨੇ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਅਲਵਿਦਾ ਕਿਹਾ , ਘੁਟਣ ਮਹਿਸੂਸ ਹੁੰਦੀ ਸੀ
- #DC_HOSHIARPUR : राजनीतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की दूसरी रैंडेमाइजेशन, राजनीतिक दलों ने प्रकट की संतुष्टी
- बड़ी खबर : अगर बीजेपी बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाई तो BJP का प्लान B क्या होगा ? अमित शाह ने दिया यह जवाब
- ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ : ਅੱਬ ਕੀ ਬਾਰ 40 ਡਿਗਰੀ ਪਾਰ : ਸਰਕਾਰੀ, ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਤੇ ਐਡਿਡ ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ 20 ਮਈ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 31 ਮਈ ਤਕ ਬਦਲਿਆ
- बड़ी खबर : PUNJAB ELECTION 2024 : मोदी की गारंटी: 23 मई को प्रधानमंत्री पंजाब के इन जिलों का दौरा करेंगे, HOSHIARPUR – PATHANKOT ???
- UPDATED : ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: WATCH VIDEO : ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੀ ਚਲਦੀ ਬੱਸ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ 12 ਲੋਕ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸੜ ਗਏ, ਮੌਤ, 25 ਤੋਂ ਵੱਧ ਜ਼ਖਮੀ
EDITOR
CANADIAN DOABA TIMES
Email: editor@doabatimes.com
Mob:. 98146-40032 whtsapp