कर्मचारियों की सभी लंबित  मांगे माने तथा  छठे पे कमीशन की सिफारिशें तुरंत लागू करें पंजाब सरकार : तीक्ष्ण सूद

कर्मचारियों की सभी लंबित  मांगे माने तथा  छठे पे कमीशन की सिफारिशें तुरंत लागू करें पंजाब सरकार : तीक्ष्ण सूद
होशियारपुर (आदेश, विजय वर्मा, दीपक लाखा  ) पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि 2017 में कांग्रेस पार्टी ने सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, घर-घर नौकरी देने तथा केंद्र द्वारा स्थापित किए गए छठे पे कमिशन की 2016 में दी गई रिपोर्ट को पंजाब में तुरंत लागू करने का वायदा किया था। कांग्रेस नेताओं पर विश्वास करते हुए कर्मचारियों ने भरपूर मेहनत करके कांग्रेस की सरकार बनाई।

श्री सूद ने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव से पहले  सभी वर्गों के साथ किए गए वादे पूरे नहीं किए गए , परंतु आज 4 साल बीतने के बाद भी छठे पे कमीशन की सिफारिशें  लागू ना करके सबसे बड़ा धोखा किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले भी भाजपा- अकाली  सरकार के समय ही पे कमीशन की सिफारिशें लागू की गई थी। श्री सूद ने कहा कि  जिस ढंग से कांग्रेसी नेताओं ने कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफी,धक्केशाही  व  ज्यादतियां की है, उसका जवाब कर्मचारी समूह आगामी चुनावों में उसी ढंग से देगें  तथा कांग्रेस की सरकार को चलता किया जाएगा। श्री  सूद ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार आने से कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान किया जाएगा।

 
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply