Latest News :- खुद को आग लगाकर कर ली खुदकुशी, मौत पहले बनाया था वीडियो 

जालंधर :- जालंधर के काशी नगर में रहने वाले एक युवक ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली है।  घटना के बाद युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां आज उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने पत्नी के चलते ऐसा कदम उठाया है। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी काशी नगर, भार्गव कैंप के रूप में हुई है। यह भी कहा  जा रहा है कि उस ने  खुदकशी  करने  से  पहले  वीडियो  भी बनाया  था  

मृतक की मां कांता देवी निवासी काशी नगर ने बताया कि एक महीने पहले बेटे की कोर्ट मैरिज पड़ोस के मोहल्ले में रहती लड़की से हुई थी। पहले तो वह घर पर रही। बाद में वह मायके चली गई। उसके बाद लड़की के घरवाले कुछ दिन तक बात करवाते रहे लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी न ही वह घर आ रही थी और न ही उसका फोन आता था। कांता देवी ने बताया दीपक का नंबर भी ब्लाक कर दिया गया था।

जब उसने बेटे को बुलाया तो वह यह कहता हुआ घर से निकल गया कि वह बहु को लेने जा रहा है। काफी देर तक जब बेटा नहीं लौटा तो कांता देवी भी बहू के घर पहुंच गई। यहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि लड़का आग से पूरी तरह झुलस गया है। लोगों ने आग बूझाने की कोशिश की और एंबुलेंस को फोन करके अस्पताल पहुंचाया। मृतक की मां के बयानों के आधार पर पुलिस ने लड़की के भाई, पिता व अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

Advertisements
 
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply