Latest News :- समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब की तरफ से 6 फरवरी को भारत बंद का भरपूर समर्थन

समाजिक संघर्ष पार्टी पंजाब की तरफ से 6 फरवरी को भारत बंद का भरपूर समर्थन
होशियारपुर 4 फरवरी,(आदेश, करण लाखा) :-
समाजिक संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हरविन्द्र कौर के दिशा निर्देशों के अनुसार मास्टर महिन्द्र सिंह हीर (प्रदेश अध्यक्ष), इंजी. किशोर गुरु (इंचार्ज पंजाब तथा चण्डीगढ़), तीर्थ राम तोगडि़या (महासचिव), हरविन्द्र सिंह प्रिंस (प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग), कुलवंत सिंह चौहान पूर्व एैस.डी.एैम., हरदयाल सिंह, अमर सिंह बरनाला, हरचंद सिंह जॅखवाली, प्रगट सिंह राजेआना (सभी उप-प्रधान), राजिन्द्र कौर, हरजिन्द्र कौर (स्त्री विंग) ने एक सांझी प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कृषी/किसान/मज़दूर विरोघी तथा श्रम कानून विरुद्ध पास किये गये काले कानूनों को रद्ध करवाने के लिए संयुक्त मोर्चे की तरफ से 6 फरवरी को भारत बंद को पार्टी की तरफ से भरपूर समर्थन देने का एैलान किया गया है। इस सबंधी पंजाब के पार्टी दफ्तर की तरफ से समूह जिला यूनिटों को 6 फरवरी को बंद में भाग लेने के फैसले से अवगत करवा दिया गया है।पंजाब यूनिट के पार्टी प्रधान मास्टर महिन्द्र सिंह हीर ने प्रैस को वयान देते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से कृषि/किसान विरोधी तथा श्रम कानूनों विरुद्ध पास किये बिलों/ कानूनों को रद्ध करवाने के लिए पंजाब में जिला स्तर पर रैलियां/रोष प्रदर्शन किये गये हैं जो की लगातार जारी रहेंगे। श्री हीर ने यह भी बताया कि अब यह किसान आंदोलन भारत के हर बर्ग का आंदोलन बन गया है। जो की काले कानूनों के रद्ध होने पर ही वापिस होगा। उन्होने यह भी बताया कि अगर संविधान तथा भारत देश को बचाना है तो हर एक देश वासी को इस आंदोलन का हिस्सा बनना ही पड़ेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply