प्रदेश नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी – अर्चना जैन

HOSHIARPUR (BRINDER SAINI) प्रदेश भाजपा के महिला मोर्चा की नवनियुक्त सचिव श्री अर्चना जैन को आज प्रदेश में नई जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद,मेयर श्री शिव सूद,जिला अध्य्क्ष श्री विजय पठानिया ने सम्मानित किया।

इस मौके पर श्री तीक्ष्ण सूद ने श्रीमति जैन को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है यहाँ जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्तायों को मान सम्मान मिलता है।इसी लिए होशियारपुर महिला मोर्चा की पूर्व अध्य्क्ष श्रीमति अर्चना जैन को प्रदेश में काम करने का मौका मिला है जोकि जिले के लिए मान की बात है।

इस मौके पर मेयर शिव सूद ने  कहा कि भाजपा पार्टी में ही महिलाओं को आगे आकर देश,समाज पार्टी के लिए काम करने का मौका मिलता है।अर्चना जैन के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने से जिले की महिलाओं का मान बड़ा है।

Advertisements

जिला महिला मोर्चा अध्य्क्ष मीनू प्रधान श्री विजय पठानिया ने श्रीमति जैन की नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए कहा कि अर्चना जैन के प्रदेश में सेवाएं देने से जिला भाजपा का मान बड़ा है,जिसके लिए वह भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते है ।

Advertisements

कार्यक्रम के अंत मे श्रीमति अर्चना जैन ने कहा कि वह श्री तीक्ष्ण सूद, मेयर श्री शिव सूद व जिला प्रधान श्री पठानिया समेत प्रदेश व जिला पदाधिकारियों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने प्रदेश में काम करने का मौका दिया।वह पार्टी हाईकमान के विश्वास पर खरा उतरेगी

Advertisements

इस मौके पर जिला महिला मोर्चा अध्य्क्ष श्रीमति मीनू सेठी,पार्षद राकेश सूद,कविता परमार,सविता सूद,नरिंदर कौर,कुलवंत कौर,त्रिशला देवी,चंचला देवी के इलावा जिला महामंत्री विनोद परमार,जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया,पूर्वी मण्डल प्रधान रमेश ठाकुर मेशी,दक्षिणी मण्डल प्रधान अमरजीत सिंह लाडी,प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन गुप्ता, प्रदेश किसान मोर्चा सचिव सतीश बावा,आनंदवीर सिंह,यशपाल शर्मा,राजकुमार, सतबीर सिंह सत्ती,शाम सुंदर दत्ता,सरपंच सुखबीर नन्दन आदि उपस्थित थे

 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply