France बड़ी खबर : प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा की

नई दिल्लीः भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए कई देशों ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। फ्रांस में भी कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है।

प्रधानमंत्री जीन  कैस्टेक्स ने बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर पेरिस समेत देश के 16 क्षेत्रों में एक महीने का लॉकडाउन लगाया है। नया लॉकडाउन शुक्रवार आधी रात से चार सप्ताह तक चलने वाला है, लेकिन यह पिछले साल मार्च और नवंबर में लगाए गए उपायों की तुलना में कम प्रतिबंधात्मक हैं। इस दौरान जरूरी दुकानें खुली रहेंगी।
पीएम ने कहा, “यह स्पष्ट रूप से लोगों को बाहर रहने की अनुमति देने के बारे में है, लेकिन दोस्तों के घर जाकर पार्टी करने या सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क भूल कर बहुत से लोगों से मिलने के लिए नहीं हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply