बड़ी खबर : शवों की सुरक्षा में तैनात निजी एजेंसी के कर्मचारी रंगरलियां मनाते हुए पकड़े गए

इंदाैर : इंदौर का चर्चित और बड़ा एमवाय अस्पताल  में इस बार एक अलग ही मामला सामने आया है। इस अस्पताल के मुर्दा घर में जहां शवों को रखा जाता है वह अय्याशी का अड्डा बना हुआ था। इस बात  का पता तब चला मुर्दा घऱ में कुछ लोग रात को शव लेकर पहुंचे। शवों की सुरक्षा में तैनात निजी एजेंसी के कर्मचारी रंगरलियां मनाते हुए पकड़े गए। लोगों ने दोनों कर्मचारियों को युवतियों के साथ धर दबोचा और फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। 

रंगीन मिजाज कर्मचारी कई दिनों से दो युवतियों को मुर्दा घर में बुला रहे थे।शव लेकर आए लोगों ने देखा कि मुर्दा घर में तैनात कर्मचारी लड़कियों के साथ  मना रहे थे। जांच करने पर पता चला कि लड़कियां कई दिनों से यहां आ रही थीं। जब लोगों ने टोका तो कर्मचारियों ने लोगों से कहा कि आप यहां शव रखो और जाओ। बताया जाता है कि एक लड़की अपने ब्वायफ्रैंड का जन्मदिन मनाने यहां आई थी। हंगामे के बाद दोनों दोषी कर्मचारियों को निकाल दिया गया है।

अस्पताल प्रबंधन ने मुर्दा घर के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रबंधन ने कहा कि यदि उनकी तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं आएगा तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply