पंजाब के सरकारी स्कूलों के खेल मैदानों को बनाया जा रहा स्मार्ट, किए जा रहे ये बदलाव

पंजाब के सरकारी स्कूलों के खेल मैदानों को बनाया जा रहा स्मार्ट, किए जा रहे ये बदलाव

पठानकोट, 19 मार्च (राजन ब्यूरो  )
ग्रासरूट खिलाड़ी तैयार करने को लेकर जिले के सरकारी स्कूलों के खेल मैदान भी स्मार्ट बनाए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से ‘खेलों पंजाब, बढ़ो पंजाब’ योजना के तहत मैदानों को स्मार्ट किया जा रहा है। राज्य भर के मिडिल, हाई व सेकेंडरी स्कूलों में खेल मैदानों को स्मार्ट करने का काम शुरु हो चुका है। इस का उद्देश्य विद्यार्थीयों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है। इन शब्दों का प्रगटावा जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी वरिंदर पराशर व जिला शिक्षा अफसर एलीमेंट्री बलदेव राज द्वारा डीएम/ बीएम स्पोर्टस की मीटिंग को संबोधित करते हुए किया गया।
उन्होंने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की स्पोर्ट्स शाखा ने फिट इंडिया प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसमें छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की खेलों में हिस्सेदारी जरुरी है। खेल मैदानों को स्मार्ट बनाने के लिए पैमाना भी तैयार किया गया है। इसी पैमाने के आधार पर स्कूलों के खेल मैदानों को स्मार्ट करने का कार्य शुरू हो चुका है।

खेल मैदान को ऐसा रखा जाएगा स्मार्ट

खेल मैदान नियमों की मुताबिक बनाया जाए।

Advertisements

-खेल मैदान का जमीनी स्तर एक सामान हो, घास बढ़िया काटा गया हो, पानी की निकासी जरुरी हो।

Advertisements

-मैदानों की मार्किंग की जाए, आस-पास लगे पोल को रंग से सजाया जाए।

Advertisements

-मैदान के आस-पास सेफ्टी जोन के साथ-साथ पार्किंग जोन जरूर हो, फर्स्ट ऐड किट जरुर होनी चाहिए।

-मैदान के नजदीक व्यायाम करने वाली बॉर लगी होनी चाहिए।

उप जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी राजेश्वर सलारीया, उप जिला शिक्षा अफसर एलीमेंट्री रमेश लाल ठाकुर व डीएम स्पोर्ट्स अरूण कुमार ने कहा कि स्कूलों के खेल मैदानों को स्मार्ट किया जा रहा है। जिले के सौ मैदान स्मार्ट बन चुके है। जिन स्कूलों में जगह की कमी है उनके भीतर टेनिस व इंडोर स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्टैनो अरूण महाजन, तरूण पठानिया क्लर्क जिला शिक्षा दफ्तर, बलविंदर सैनी डीएसएम, संजीव मनी स्मार्ट स्कूल कोआर्डिनेटर, बीएम स्पोर्टस संजीव कुमार, अश्विनी कुमार, संदीप कुमार, सुखराज सिंह, मंदीप सिंह, जिला कोआर्डिनेटर मीडिया सेल बलकार अत्तरी आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply