बड़ी खबर : DRUG CASE: डीआईजी रहे परमराज सिंह उमरानंगल समेत 4 और पुलिस अधिकारियों को इस केस में सस्पेंड कर दिया

चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय ड्रग केस में पकड़े गए खन्ना के गुरदीप राणों केस में पंजाब सरकार द्वारा पुलिस के उच्चाधिकारियों पर आज बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में सरकार ने आईपीएस परमराज सिंह उमरानंगल जो उस समय लुधियाना के डीआईजी थे, को सस्पेंड कर दिया है। 

परमराज सिंह उमरानंगल पहले से ही निलंबित चल रहे हैं। सरकार ने अब इस केस में भी उन पर कार्रवाई की है। इसके अलावा सरकार ने 4 और पुलिस अधिकारियों को इस केस में सस्पेंड कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार सरकान ने इस मामले में परमराज सिंह उमरानंगल, वरिंदरजीत सिंह थिंद पीपीएस सहायक कमांडैंट पठानकोट, सेवा सिंह मल्ली पीपीएस एसपी डिडेक्टिव फरीदकोट, परमिंदर सिंह बाठ पीपीएस डीएसपी, करनशेर सिंह पीपीएस डीएसपी डिडेक्टिव फतेहगढ़ साहिब पर कार्रवाई की है। इन सभी को आज सस्पेंड कर दिया गया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply