SAD NEWS: मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर इलाज़ की गुहार लगाने वाले कोरोना सक्रंमित डी.एस.पी. DSP हरजिन्द्र सिंह की आज लुधियाना अस्पताल में मौत

लुधियाना : कोरोना महामारी  से सक्रंमित डी.एस.पी. सिक्योरिटी हरजिन्द्र सिंह की आज एस.पी.एस. अस्पताल में मौत हो गई। कोरोना वायरस की चपेट में आए डी.एस.पी.सिक्योरिटी जेल को 6 अप्रैल से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। डाक्टरों के अनुसार उक्त बिमारी के चलते डी.एस.पी. सिक्योंरिटी फेफड़ो की बिमारी से संक्रमित हो गए थे जिसके इलाज पर लाखों रूपए खर्चा बताया  जा रहा था।

डी.एस.पी. सिक्योंरिटी ने वीडियो  के माध्यम से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से हाथ जोड़कर गुहार लगाई थी कि उनका इलाज जल्द करवाया जाए ताकि उसकी जान बच सके।

लेकिन उसके बाद परिवारिक सदस्यों ने इस विषय पर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय में उच्चाधिकारियों से मुलाकात की थी परन्तु डी.एस.पी. सिक्योरिटी की डाक्टरों द्वारा फेफड़ों के  इलाज से पहले एक मेडीकल बोर्ड बनाकर टैस्ट लिए जा रहे थे और कुछ दिन पहले डी.एस.पी. सिक्योंरिटी का आक्सीजन लेवल भी कम हो रहा था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आज उनकी मृत्यु की सूचना से समूह पुलिस कर्मचारिओं  और  अधिकारियों में मातम  छा गया ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply