अयोध्या में स्नान करते वक्त एक ही परिवार के 12 लोगों की डूबने से मौत

अयोध्या : अयोध्या में सरयू नदी के एक घाट पर स्नान करते वक्त एक ही परिवार के 12 लोग डूब गए। डूब रही 6 साल की बच्ची समेत तीन लोग तैर कर किनारे निकलने में कामयाब रहे। स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से बाकी लापता लोगों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या आया था। हादसा गुप्तार घाट के कच्चे घाट पर हुआ है। 

 मुख्यमंत्री योगी ने इस हादसे पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। सरयू में डूबे लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों की टीम बचाव कार्य में लगी है। बताया जाता है कि स्नान के दौरान तेज धारा के कारण पहले दो लोग बहे। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 12 लोग बह गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी।

 परिवार के 15 लोग स्नान कर रहे थे। इसमें से तीन तैरकर बच गए हैं। बचे लोगों की हालत भी बदहवास की तरह है। फिलहाल आसपास के मल्लाहों और केवटों को लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों को तत्काल सरयू में उतारा गया। पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply