Tokyo Olympics पर मंडराया खतरा, गेम्स शुरू होने से पहले ही कोरोना का अटैक, संक्रमित अधिकारी 14 दिनों के लिए क्वारंटीन

टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympics के आयोजन पर लगातर संकट मंडरा रहे हैं। टोक्यो 2020 के आय़ोजकों ने इस बात की पुष्टि की है कि ओलिंपिक खेल गांव में कोविड-19 का पहला केस सामने आया है। आयोजन समिति के प्रवक्ता ने कहा, ‘ओलिंपिक खेल गांव में एक  पॉजिटिव पाया गया है। यह पहला केस है जो स्क्रीनिंग के समय सामने आया है। पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया है।  खेलों के महाकुंभ की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है। 

टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कोरोना से संक्रमित अधिकारी को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया है। दो दिन पहले जापान में मौजूद एक खिलाड़ी और पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं ब्राजील की जुडो टीम जिस होटल में ठहरी है, उसके आठ कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। टोक्यों में लगातार पिछले एक महीने से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। 15 जुलाई को टोक्यों में कोरोना वायरस के 1308 मामले सामने आए थे।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जापान की राजधानी में टोक्यो में आपातकाल लागू कर दिया गया था। छह सप्ताह का यह आपातकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा। महामारी के शुरू होने के बाद यह चौथी बार है, जब टोक्यो में आपातकाल लागू किया गया है।  आपातकाल के दौरान पार्क, संग्रहालय, थिएटर और अधिकांश दुकानें एवं रेस्तरां को रात 8 बजे बंद करने का अनुरोध किया गया है।

Advertisements

टोक्यो ओलंपिक में इस बार खिलाड़ियों को पदक को गले में डालकर नहीं दिया जायेगा। इसके अलावा टोक्यो में समारोह के दौरान कोई भी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलायेगा और न ही कोई किसी को गले लगायेगा। पदक खिलाड़ी को ट्रे में पेश किये जायेंगे और फिर एथलीट पदक लेकर खुद अपने गले में डालेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जायेगा कि जो भी व्यक्ति ट्रे में पदक रखेगा, वह कीटाणुरहित दस्ताने पहनकर ही इन्हें ट्रे में रखेगा ताकि सुनिश्चित हो कि किसी ने भी पदकों को छुआ नहीं हो।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply