उप मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा पुंछ क्षेत्र में आतंकी हमले की निंदा



सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा पुंछ क्षेत्र में आतंकी हमले की निंदा
उप मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब पुलिस को चौकस रहने के निर्देश

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर:
पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में हुए आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें एक अधिकारी समेत पाँच जवानों की जान चली गई।
स. रंधावा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि पड़ोसी देश उन घटिया

कार्यवाहियों से बाज़ नहीं आ रहा जिसका वह आदी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश के लिए किसी भी खतरे या चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

उप मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
स. रंधावा जिनके पास गृह विभाग भी है

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply