पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लगाएं पौधे

होशियारपुर, (सुखविंदर, अजय) : सोनालिका उद्योग समूह की सोशल डेवलपमेंट सोसायटी की वृक्ष लगाओ-वातावरण बचाओ मुहिम के तहत टीम ने इंदिरा कॉलोनी होशियारपुर में पौधरोपण किया। सोसायटी के सदस्य एसके पोंमरा की तरफ से वातावरण को साफ रखने हेतु पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। इंदिरा कॉलोनी के अध्यक्ष बूटा राम जसवाल ने बताया कि इस मुहिम तहत हर सप्ताह 200 के करीब पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों को लगाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
पौधे लगाएंगे तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। सभी को अपने व बेटा-बेटी के जन्मदिवस पर हर वर्ष पौधे लगाने चाहिए। कोई भी कार्यक्रम हो उसकी शुरूआत पौधा रोपण से की जानी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगने से ही दूषित पर्यावरण को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने कॉलोनी निवासियों को पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर सुरजीत सैनी, राम भवन, राजु  इत्यादि उपस्थित थे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply