LATEST – -कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए होशियारपुर में रहेगी अब तीसरी आंख की नजर-कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

-कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए होशियारपुर में रहेगी अब तीसरी आंख की नजर
 – कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने पहले पड़ाव में 8 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने की शुरुआत की
 -कहा, 24 घंटे कानून व्यवस्था की नजर रखने के लिए लगाए जाएंगे 75 सी.सी.टी.वी. कैमरे
होशियारपुर  आदेश परमिंदर सिंह (DOABA TIMES)  
कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए होशियारपुर में अब तीसरी आंख की भी नजर रहेगी, क्योंकि शहर के प्रमुख स्थानों पर कैबिनेट मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा की पहलकदमी और प्रयासो से सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने की शुरुआत कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री की तरफ से शहर के प्रमुख तीन स्थानों पर लगाए गए 8 सी.सी.टी.वी. कैमरों का उद्घाटन सदर पुलिस थाना होशियारपुर में किया गया। इस मौके डिप्टी कमिशनर श्रीमती ईशा कालिया और एस.एस.पी. श्री गौरव गर्ग मौजूद थे।

 

उद्योग और वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर शहर के तीन प्रमुख स्थानों सदर पुलिस थाना चौक, माहिलपुर अड्डा चौक और सैशन चौक में 8 अति -आधुनिक सी.सी.टी.वी. कैमरे लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगाए गए इन कैमरों का कंट्रोल रूम सदर पुलिस थाना होशियारपुर में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के 26 प्रमुख स्थानों पर 75 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगा दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 59 लाख रुपए की लागत के साथ नैटवर्किंग सहित सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था की आधुनिक तरीको साथ भी नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सदर पुलिस थाना होशियारपुर के अलावा माडल टाऊन और सिटी पुलिस थाना होशियारपुर में भी कंट्रोल रूम स्थापित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का प्रोजैक्ट जिला पुलिस के लिए शहर निवासियों की सुरक्षा और अमन कानून कायम रखने के लिए सहायक साबित होगा।
डिप्टी कमिशनर श्रीमती ईशा कालिया ने धन्यवाद प्रकट करते कहा कि शहर में नैटवर्किंग सहित सी.सी.टी.वी. कैमरे लगने साथ जिला पुलिस को कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए काफ़ी मदद मिलेगी। इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (जनरल) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, कमिश्नर नगर निगम श्री बलबीर राज सिंह, जिला कांग्रेस प्रधान डा. कुलदीप नन्दा, शहरी कांग्रेस प्रधान श्री मुकेश डाबर, देहाती कांग्रेस प्रधान कैप्टन कर्मवीर बाली के अलावा कौंंसलर व अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply