LATEST : 25 नवंबर को ब्लाक स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता देंगे धरना: DISTT PRESIDENT DR. KULDEEP NANDA

होशियारपुर (ADESH PARMINDER SINGH)  (DOABA TIMES) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ एवं इंडियन नैशनल कांग्रेस की तरफ से जारी किए गए शैड्यूल अनुसार 25 नवंबर दिन सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिले में ब्लाक स्तर पर केन्द्र की मौदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा ने दी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस धरने में हल्का विधायक का सहयोग लें और मोदी सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करते हुए धरने को कामयाब बनाएं।

डा. नंदा ने आह्वान किया कि देश एवं जनता के हित में एकजुट होकर धरने करें। उन्होंने बताया कि यह धरने केन्द्र की मोदी सरकार की वायदा खिलाफी, महंगाई, गांधी परिवार की विशेष सुरक्षा हटाने, बेरोजगारी बढ़ाने तथा देश की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से खराब करने व किसानों की हो रही दुर्दशा के विरोध में दिया जा रहा है।

Advertisements

आप सब ब्लाक प्रधान साहिबान को जिला कांग्रेस अध्य्क्ष डॉ कुल्दीप नन्दा का निवेदन है की पंजाब परदेश कांग्रेस अध्य्क्ष श्री सुनील जाखड़ जी के आदेशों से जो रोष धरणे केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ 25 नवम्बर तक चलने हैं यह हर विधान सभा में पड़ते दोनो देहाती और शहरी मे अलग अलग दिए जाये यह धरणे का कार्यक्रम ब्लाक प्रधान ने ही करवाना है ,सभी कांग्रेस जन इसमे अपना पूरा सहयोग करेंगे, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस ,यूथ कांग्रेस, इंटक , कांग्रेस पार्टी के सभी सैल, इसमे शामिल होंगे,आप सब से निवेदन है की अपने अपने विधानसभा मे रोष धरना 25 नवम्वर से पहले करके जिला कांग्रेस को सूचित करें , किये हुई धरणे की फ़ोटो भी भेजने की किरपालता करे,
आप जी का शुभचिंतक
रजनीश टंडन
महासचिब इन्चार्ज
जिला कांग्रेस कमेटी
होशियारपुर

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply