निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी द्वारा निरंकारी यूथ सिम्पोजियम का किया उद्घाटन

 

गढ़दीवाला 23 सितंबर (ईशु गुप्ता ) : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने आज यहां एक दो-दिवसीय निरंकारी यूथ सिम्पोजियम का शुभारंभ किया जहां पुरुष के शरीर के छह मूल तत्वों पर चर्चा होगी – धरती, अग्रि, पानी, वायु, आकाश एवं चेनता। सिम्पोजियम में दिल्ली तथा आस-पास के क्षेत्र से आए हजारों निरंकारी युवा भाग ले रहे हैं, जबकि कुछ प्रतिनिधि अन्य स्थानों से भी आए हैं। यह जानकारी गढ़दीवाला ब्रांच केे इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सतगुरु माता जी ने कहा कि आप कल की तरह आज भी इस उत्साह के साथ एकत्रित हुए हैं। मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। कल का दिन खेल-कूद को सपर्पित था जिसमें आपने मौसम खराब होते हुए भी अपने अपने मैच को पूरी तरह समाप्त किया। क्रिकेट के अंतिम मैच को समाप्त होते-होते तो आधी रात हो चुकी थी। निरंकार से प्रार्थना है कि यह जोश और होश का जोड़ सदा ही एेसे बना रहे।  सतगुुरु माता जी ने कहा कि आज आप सिम्पोजियम में उसी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। आप भलीभांति जानते हैं कि आज मिशन में जो बुजुर्ग हैं उन्होंने भी अपनी युवावस्था में इस कदर योगदान दिये कि आज हम मिशन का इतना विशाल रूप देख रहे हैं। अब आप की बारी है। आपने भी उनके प्रयासों को आगे बढ़ाते रहना है। सिम्पोजियम से पहले खेलों का आयोजन किया गया। इनमें भी दिल्ली तथा बाहर से आए हुए संत निरंकारी मिशन के युवा खिलाडिय़ों तथा एथलिटों ने भाग लिया। खेलों में शामिल थे क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल और बेडमिंटन। खेलों का उद्घाटन सद्गुरु माता सुदीक्षा जी ने सफेद झंडा फहरा कर तथा आेलिंपिक टार्च एवं एफेद गुब्बारों से किया। सद्गुरु माता जी ने खेलों में भाग लेने वाले निरंकारी युवा भाई-बहनों को इतनी संख्या में एकत्रित होने के लिए मुबारकबाद दी। सद्गुरु माता जी ने सेवादल तथा साध संगत को भी मैदानों को साफ तथा समतल करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थवर्धक कार्यक्रम के लिए यह मैदान इसलिए चुना गया क्योंकि यहाँ बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की कल्पना के अनुसार निरंकारी हेल्थ सिटी का निर्माण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बाबा जी स्वयं एक अच्छे एथलीट थे और उन्होंने निरंकारी युवा वर्ग को हमेशा खेलों के लिए ही नहीं बल्कि मिशन की अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। सद्गुरु माता जी ने कहा कि हमें खेलों तथा अथलेटिक्स के माध्यम से अपने जीवन में आध्यात्मिकता लाने के लिए भी प्रेरणा मिलती है। निरंकारी यूथ फोरम का निर्माण 1975 में बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज ने किया।

उन्होंने देखा कि संसार भर में युवा वर्ग को गलत दिशा की आेर ही आकर्षित नहीं किया जा रहा बल्कि उनकी शक्ति का दुरुपयोग भी हो रहा है और इसमें धर्म का नाम भी कहीं न कहीं जुड़ जाता है। युवा शक्ति एक उमड़ती हुई नदी के समान है। यदि बांध लगाकर इसे नियंत्रित कर लिया जाता है तो बिजली भी पैदा कर सकती है और हामरे खेतों को हरियाली प्रदान कर सकती है। नहीं तो हर आेर जान-माल का नुकसान ही करेगी। इसी प्रकार आज युवा शक्ति को नियंत्रित करके इसे नेक कार्यों के लिए प्रयोग करने की जरूरत है। वरना ये शक्ति धरती को नर्क भी बना सकती है।अत: उन्होंने निरंकारी यूथ फोरम की स्थापना की और इसके अंतर्गत व्यवस्थापूर्वक कार्य करने की जिम्मेदारी बाबा हरदेव सिंह जी को सौंपी। बाबा हरदेव सिंह जी ने कुछ वर्ष तो इसे इसी रूप में चलाया।  परंतु 1980 में जब उन्हें निरंकारी सद्गुरु की जिम्मेदारी मिली तो फोरम को उसी रूप में आगे न बढ़ा सके। हालांकि निरंकारी युवा वर्ग को मिशन की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए हमेशा उत्साहित करते रहे।अभी सद्गुरु माता जी ने निरंकारी यूथ फोरम को फिर से इसके अपने बैनर के नीचे कार्य करने का आह्वान किया है। जिसमें मिशन की गतिविधियों के अलावा खेल-कूद इत्यादि के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।

Related posts

Leave a Reply