LATEST : लोगों की बैकों के बंद होने के चलते करना पड़ रहा समस्याओं का सामना -प्रसिद्समाज सेवी अश्विनी छोटा

लोगों की बैकों के बंद होने के चलते करना पड़ रहा समस्याओं का सामना
 घर में सप्लाई वालों को नकद देने होते है पैसे
होशियारपुर, 27 मार्च (ADESH) :कोरोना वायरस  के चलते प्रशासन व सरकार की तरफ से लाकडाऊन लगाया गया है। इसके चलते लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक बंद होने के चलते लोगों की परेशानियों में ओर बढ़ौतरी हुई है। बेशक ए.टी.एम. खुले है लेकिन जिनके पास ए.टी.एम. नहीं है उनके घर का खर्चा चलाना बहुत मुश्किल है।

उक्त बात प्रसिद्घ समाज सेवी अश्विनी छोटा ने बातचीत करते हुए कही। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि लोगों की बैकों संबंधी समस्या का हल किया जाए। प्रशासन की तरफ से घर घर सप्लाई करने की बात कही जा रही है उसके नकद पैसों का होना जरूरी होता है। नकद पैसों के बिना सामान का मिलना बहुत ही मुश्किल होता है। रिक्शा चालकों, मोची, देहाड़ीदारों व अन्यों का राशन जल्द से जल्द भेजा जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply