CANADIAN DOABA TIMES : भाजपा होशियारपुर जरूरतमंदों को पहुँचाएगी राशन किट-तीक्ष्ण सूद

भाजपा होशियारपुर जरूरतमंदों को पहुँचाएगी राशन किट-तीक्ष्ण सूद
सामाजिक दूरी का संकल्प लेकर करेंगे राहत कार्य कार्यकर्ता
होशियारपुर, 28मार्च (SPL. CORRESPONDENT YOGESH GUPTA) जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विजय पठानिया द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होशियारपुर के प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ की गई बैठक के साथ बाद निर्णय लिया गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा,प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए जिला भाजपा जरूरमंद लोगों को मोदी राशन किट मुहैया करवाएगी।
इसके लिए कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई है।जो घर घर राशन पहुँचाएगी।
इसके अतिरिक्त जिला भाजपा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को इस पुण्य कार्य मे बढ़-चढ़ कर योगदान डालने की अपील भी की है।
भाजपा ने अपने पार्षदों व मण्डल प्रधानों को जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार करने के साथ साथ दानी सज्जनों की सूची भी तैयार करने को कहा है।
पूर्व मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद ने बताया कि कोरोना संक्रमण का संकट शुरू होते ही भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के निर्देशों अनुसार इसकी रोकथाम के लिए सक्रियता दिखानी शुरू कर दी तथा कर्फ्यू लगने के बाद कार्यकर्ताओं में सामाजिक दूरी के संकल्प की पालना करते हुए लोगों को आ रही मुश्किलों को बड़े स्तर पर हल करवा रहे है,जिसमें सोशल मीडिया की एहम भूमिका रही।
कल शाम प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में टीम भाजपा ने जिला अध्यक्ष व चुनाव लड़ चुके नेताओं से वीडियो कांफ्रेसिंग करके भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ली तथा इसे और तेज़ करने की प्रेरणा दी।
भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी ने स्थानीय स्तर पर 1000राशन किट तैयार करवा ली है।जिसका वितरण जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त भाजपा नेताओं के सहयोग से और भी राशन किट बांटी जाएगी।
जिले में 6अलग-अलग स्थानों पर भी राशन किट तैयार कर राहत कार्य प्रगति पर है।
भाजपा नेताओ श्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर श्री शिव सूद,विनोद परमार,निपुण शर्मा,सुरेश भाटिया ने स्थानीय जनता से भी इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की है। 
इस मौके पर अपने अपने क्षेत्र में करवाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी सांझा की।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply