होशियारपुर में चोरियों का सिलसिला ना रोक पाना दुर्भाग्यपूर्ण 


भाजपा नेताओं ने चोरों के शिकार पिंटू वालिया से जताई सहानुभूति 
होशियारपुर : गत रात्रि शहर के सबसे बड़े थोक  करयाणा व्यापारी पिंटू वालिया के गौशाला स्थित गोदाम व  शोरूम पर चोरों ने छत से दरवाजा तथा शटर तोड़कर  कीमती माल चुराने की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला अध्यक्ष विजय पठानिया,जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा, सुरेश भाटिया,दर्पण गुप्ता, अश्विनी गैंद,विजय सूद,आनंदवीर  सिंह, संदीप सिंह पावा ने मौके पर पहुंच कर चोरी के शिकार पिंटू वालिया से सहानुभूति प्रकट की।

चोरी के कारण हुए नुकसान पर दु:ख प्रकट करते हुए श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि एक ही तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला चोरों का गरोह  लंबे समय से सक्रिय है, परंतु पुलिस उन्हें पकड़ने में बेबस है।  उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं ने लोगों का सरकार तथा कानून ववस्था के प्रति विश्वास खत्म कर दिया  है। पुलिस जल्दी ही चोरों के इस ग्रुप को बेनकाब करके लोगों का चोरी हुआ माल बरामद करके उन्हें वापस सौपे।बरना  लोगों में असंतोष की भावना उग्र होने से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply