शहरी भाजपा ने मोदी सरकार की कारगुजारी को लोगों तक पहुंचाने के लिए बनाई योजना

 बैठक में विशेष तौर पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद रहे उपस्थित 

होशियारपुर : नई टेक्नोलॉजी के अंतर्गत राजनीतिक कार्यक्रम चलाने हेतु आज श्री अशोक कुमार एम.सी की अध्यक्षता में भाजपा के शहरी पश्चिमी मंडल की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला प्रधान विजय पठानिया, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,पूर्व मेयर  शिव सूद भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के कार्यक्रमों की रखी बैठक में अपने विचार देते हुए श्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा पुरानी नीवों  पर आधुनिक भारत के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

इसलिए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के  1 साल की उपलब्धियां जैसे कि राम मंदिर बनवाना, धारा 370 खत्म करना, नागरिकता संशोधन कानून लाना,तीन तलाक पर रोक लगाना आदि उपलब्धियों को जनता तक ले जाने के लिए इश्तिहार बांटकर तथा सोशल इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के जरिए काम किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए टेलीफोन पर ऑनलाइन वर्चुअल रैलियां  करवाई जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अधिक से अधिक लोगों को इस कार्य में जोड़ा जाए।

Advertisements

इस मौके पर  जिला महामंत्री विनोद परमार, निपुण शर्मा,रमेश लाल, संजू अरोड़ा,सुधीर शर्मा, कविता परमार,सुरेश भाटिया,पारस आदिया, रिक्की कटारिया, मनोज मट्टा, रविंदर चड्डा,बलजिंदर काला, अनिल हंस, राकेश सैनी मिंटा, रवि कुमार बबलू, किरपाल सिंह आदि उपस्थित थे। 

 
 
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply