बलविंदर बिट्टू के प्रदेश कार्यकरणी सदस्य बनने पर भाजपा होगी मजबूत- उमेश शाकर

HOSHIARPUR (RINKU THAPER, SATWINDER SINGH, S.S. SHARMA): दोआबा में अनुसूचित जाति में अपना प्रभाव रखने वाले बलविन्द्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कार्यकरणी सदस्य बनाकर अनुसूचित जाति का मान बढ़ाया है। उपरोक्त शब्द प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष उमेश शाकर ने बलविंदर सिंह बिट्टू का प्रदेश कार्यकरणी सदस्य बनने पर बधाई देते हुए कहे।
उमेश शाकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा वर्करों का मान बढ़ाया है।

बिट्टू एक मेहनती इंसान है, इनकी मेहनत से भारतीय जनता पार्टी का गांव-गांव में प्रसार बढ़ेगा। इस मौके पर पंजाब यूथ डेवेल्पमैंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड ने पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक जी व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला जी का धन्यवाद करते हुए कहे कि पार्टी के विस्तार के लिए बिट्टू दिन-रात एक कर देगें।

उन्होने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में इस नियुक्ति से भाजपा को लाभ मिलेगा। इस मौके पर महिला मोर्चा पंजाब प्रदेश सचिव पार्षद नीति तलवाड, युवा नेता चेंचल वर्मा, श्री मति नेक मिन्हास, भूपिंदर सिंह ने भी भाजपा हाई कमान का धन्यवाद किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply