दहेज में गाड़ी व चार लाख की मांग करने पर पति,सास व ससुर मामला दर्ज


गुरदासपुर 11 सितम्बर ( अश्वनी ) : थाना तिब्बड़ की पुलिस ने विवाहिता को दहेज में चार लाख रुपए और गाड़ी लाने की मांग करने वाले पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस को दी गई शिकायत में बलजिंदर कौर पुत्री स्व. हरजिंदर सिंह निवासी मुस्तफाबाद जट्टां ने बताया कि वर्ष 2019 को उसदी शादी तलजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी घसीटपुर (होशियारपुर) के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही उसका पति, ससुर जोगिंदर सिंह व सास कुलदीप कौर दहेज के लिए उसे तंग परेशान करने लगे। उसने बताया कि उसके ससुराली दहेज में चार लाख और गाड़ी की मांग करते थे। जबकि उसके मायके परिवार इस डिमांड को पूरी करने से असमर्थ थे। उसने बताया कि शादी के आठ महीने के बाद वह अपने मायके घर चली आई। इस संबंधी एसआई प्रलाद सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की ​शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply