कुलविंदर सिंह बोदल गजटिड/नान गजटिड एस.सी/बी.सी. इम्पलाइज वैल्फेयर फैडरेशन पंजाब प्रधान बने

गढदीवाला 15 मार्च (चौधरी ) : गजटिड/नान गजटिड एस. सी/बी.सी. इम्पलाइज वैल्फेयर फैडरेशन पंजाब की वर्ष 2021-2024 के लिए डैलीगेट इजलाज कोविड की सरकारी हिदायतों की पालना करते हुए प्रदेश चेयरमैन जसवीर सिंह पाल की अध्यक्षता में हुआ।इस दौरान सर्वसम्मति से कुलविंदर सिंह बोदल को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त पंजाब को 5 जोनों में बांट कर हर जोन का इंचार्ज एडीशनल प्रदेशाध्यक्ष लगाया गया।इस इजलास संबंधी प्रदेश प्रैससचिव व जिला होशियारपुर के सीनियर उपाध्यक्ष बलदेव सिंह धुग्गा ने गढ़दीवाला नजदीक कंडी के गांव फतेहपुर में प्रैस नोट जारी करते हुए पंजाब की कांग्रेस व केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा एस.सी./बी.सी.समाज व इसके कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ किए जा रहे धोखों व ज्यादित्यों की सख्त शब्दों में निंदाकरते हुए कहा कि आरक्षण छीनना बंद करे।उन्होंने मांग की कि 85वीं संशोधन जून 1995 से लागू किया जाए,10 अक्तूबर 2014 का आरक्षण नियमों विरोधी पत्र रद्द किया  जाए,आबादी अनुसार भर्ती व तरक्कियों में हर स्तर पर एस.सी. के लिए 38 प्रतिशत बी.सी. के लिए 27 प्रतिशत हर स्तर पर देना सहितअन्य मांगे की गई। उन्होंने कहाकि पंजाब सरकार ने दलितों के विरोधी व्यवहार न बदला तो आगामी चुनावों में पंजाब सरकार को सबक सिखाया जाएगा।इस इजलास में जसवीर सिंह पाल,चौधरी बलराज कुमार,कुलविंदर सिंह बोदल,सलविंदर जस्सी,प्रिं.अमरजीत सिंह,मलकीयत सिंंह ,प्रिं. रणजीत सिंह,जसपाल सिंह भुंगा, जसवीर सिंह भूंगा, बलविंदर सिंह धूत,डा.जसवंत राय, प्रिं. रणजीत सिंह, जैल
सिंह मुकेरियां, लखबीर सिंह मुकेरियां, परमजीत सिंह धूत,
सुरिंदरपाल, गुरमुख सिंह, ओंकार,जसवीर डडियाणा, जरनैल सिंह सीकरी, लैक्चरार बलजीत सिंह,कुलवंत सिंह टांडा,रिंकू भाटिया टांडा आदि प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply