महिला मोर्चा के सहयोग से भाजपा की सरकार लाकर बनाएंगे नया पंजाब : अर्चना जैन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महिला मोर्चा ने कसी कमर

महिला मोर्चा के सहयोग से भाजपा की सरकार लाकर बनाएंगे नया पंजाब : अर्चना जैन

होशियारपुर (15 दिसंबर) 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जैन द्वारा भाजपा कार्यालय में एक विशेष बैठक बुलाई गई में बताया गया कि भाजपा जिला अध्यक्ष व जिला की तरफ से नियुक्त महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती राकेश सूद के निर्देशों के अनुसार बुलाई गई इस बैठक में जिला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों तथा होशियारपुर विधानसभा से संबंधित मंडल अध्यक्षों को चुनावी रणनीति  से संबंधित विशेष निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में जिला के पदाधिकारियों में भी मोर्चे के काम का बंटवारा किया गया तथा मंडलों की टीमों को मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की गई।श्रीमती अर्चना जैन ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की जीत के लिए महिला मोर्चा का  विशेष योगदान रहेगा। महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग  बूथों पर  विशेष  ड्यूटीयां  दी जाएगी।  श्रीमती राकेश सूद  ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चौमुखी विकास की ओर अग्रसर है तथा भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है, उसी तरह पंजाब  में भी भाजपा की सरकार बना कर नए पंजाब की सिरजना  की जाएगी। जिसमें भ्रष्टाचार, बेरोजगारी माफिया व गुंडाराज का जड़ से खात्मा किया जाएगा। इस बैठक में जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, विनोद परमार, मीनू सेठी, कुलवंत कौर, बिंदु सूद, गीता कोहली,एडवोकेट प्रिया, सुनीता रानी, हेमलता विग, गुरमिंदर कौर, मीणा सूद, रजनी सैनी, रंजीत कौर, शिवानी शर्मा, संदेश रानी, परमजीत कौर,संतोष वशिस्ट आदि उपस्थित हुई ।

 
 
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply