केजरीवाल की नकल कर रहे है नवजोत सिंह सिद्धू – जिम्पा

केजरीवाल की नकल कर रहे है नवजोत सिंह सिद्धू – जिम्पा

 होशियारपुर : विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ब्रह्म शंकर जिम्पा क्षेत्र के खरकान गांव में जन संवाद कर ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुना, साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आते ही तुरंत प्रभाव से उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ग्राम में शुद्ध पेयजल व्यवस्था, सीवरेज जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल कर पेयजलापूर्ति व सीवरेज का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही जिम्पा ने ग्रामीणों को अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल और पंजाब के लिए दी गई तमाम जनयोजनाओं की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही महिला सशक्तिकरण हेतु प्रत्येक महिला को 1000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा, इसके लिए उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से पंजीकरण फॉर्म भी भरवाया। आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य हमेशा लोगों के हित के लिए लड़ना है और उन्हें उनका हक दिलाना है। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा, कि पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू केजरीवाल जी की नकल कर रहे है उनके द्वारा की गई घोषणा सिर्फ एक राजनीतिक चाल है। जिम्पा ने सभी से अपील की, कि इस बार पंजाब के जनकल्याण और ग्रामीणों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दें।इस मौके पर सतवंत सिंह स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी बुद्धिजीवी सैल, वरिंदर शर्मा बिंदु ,अर्जुन शर्मा सिटी प्रधान यूथ विंग, राजेंद्र कुमार ब्लाक प्रधान, अशोक कुमार सर्कल प्रधान, प्रीतपाल सिंह सर्कल प्रधान , गुरचैन सिंह बराड़, रेशमलाल ,जसबीर सिंह बब्बी ,गुरदीप सिंह बाबा, सुखप्रीत कौर, राजविंदर कौर ,गुरशरणजीत सिंह, परमजीत कौर उपस्थित थे

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply