LATEST : ननकाना साहिब गुरुद्वारे में  किये गए पथराव के विरोध में BJP अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन

PATHANKOT (RAJINDER RAJAN) पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे में  किये गए पथराव के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ज़िला पठानकोट के नवनियुक्त अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता के बीच सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के काहनपुर गाँव मे बड़ी सँख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने इकठ्ठा होकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका l

इस रोष प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक दिनेश सिंह बब्बू विशेष तौर पर शामिल हुए l रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि गुरुद्वारा ननकाना साहेब गुरुद्वारे में पथराव की घटना बहुत ही शर्मनाक है निंदनीय है l उन्होंने कहा कि एक तरफ़ यहाँ पाकिस्तान यूएनओ में जाकर मानवाधिकारों की दुहाई देता है वही दूसरी तरफ़ पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों को सुरक्षा देने में नाकाम है l  ज़िला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि इस घटना से पूरी दुनिया के सिख व हिंदुओ में गहरा रोष है क्योंकि श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे के प्रति सभी धर्मों के लोगों की गहरी आस्था है l उन्होंने पाकिस्तान सरकार से ननकाना साहिब गुरुद्वारे में पथराव करने वाले आरोपियो पर जल्द सख़्त कार्रवाई की माँग की है l इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष वरुण विक्की ,  कौंसिल अध्यक्ष रूप लाल ,मंडल अध्यक्ष सुजानपुर जगमोहन जग्गा ,मंडल अध्यक्ष मामून रिशी पठानिया ,पार्षद योगेश ठाकुर ,ब्लॉक समिति सदस्य मुकेश लवली ,सरपँच लाल सिंह  ,मामून मंडल महासचिव अमन वर्मा , बख्शीश सिंह , सरपँच गणेश चाड़क ,करनैल सिंह के अतिरिक्त बड़ी सँख्या में भाजपा और भायुमो कार्यकर्ता मौजूद थे l

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply