DOABA TIMES LATEST : सांसद प्रताप बाजवा की 12 बोर दोनाली चोरी 

पी.ए बिक्रमीत सिंह को निजी असले में से रखने के लिए बाजवा ने दी थी दोनाली

गुरदासपुर 28 February ( Ashwani) :–   थाना कदियां की पुलिस ने गुरदासपुर से काग्रेंस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के पी.ए की दोनाली चारी होने पर केस दर्ज किया है।

अपनी शिकायत में  बिक्रमजीत सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर कादियां ने बताया कि वह प्रताप सिंह बाजवा सांसद राज्यसभा के साथ पी.ए. की ड्यूटी करता है। उनकी रिहायश संत नगर रेलवे रोड कादियां में है और रिहायश के साथ अपना एक दफ्तर बनाया है।

बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि प्रताप सिंह बाजवा ने अपने निजी असले में से 12 बोर दोनाली उसे रखने के लिए दी थी जो दफ्तर की अलमारी में रखी हुई थी। विगत 20 फरवरी को वह अपने घरेलू काम-काज के लिए प्रताप सिंह बाजवा से छुट्टी लेकर चला गया और बीते दिन 26 फरवरी को जब वापस लौटा तो देखा कि रिहायश के साथ बने दफ्तर का कुंडा खुला हुआ था व अंदर रखी अलमारी का लॉक टूटा पड़ा था।

Advertisements

उसने अलमारी चैक की तो उसमें से 12 बोर दोनाली बंदूक नहीं थी जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। उक्त मामले संबंधी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना कादियां में अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply