दिव्यांगजन को सुविधा प्रदान करने के लिए दसूहा सिविल अस्पताल में 17 को लगाया जाएगा विशेष कैंप: अपनीत रियात

होशियारपुर, 15 दिसंबर(चौधरी) : जिला प्रशासन की ओर से जिले में दिव्यांगजनों को उनके उप मंडलों में ही हर सुविधा प्रदान करने के लिए लगाए जाने वाले सुविधा कैंपों की कड़ी में 17 दिसंबर को दसूहा उप मंडल के सिविल अस्पताल में एक विशेष कैंप लगाया जा रहा है। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि इस कैंप में जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी व जिला चुनाव कार्यालय द्वारा दी जाने वाली अलग-अलग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

अपनीत रियात ने बताया कि इस कैंप में दिव्यांगजन व्यक्तियों के लिए डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट व यू.डी.आई.डी की सुविधा दी जाएगी, इसके अलावा  सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से दिव्यांजन की पेंशन संबंधी व जिला चुनाव कार्यालय की ओर से दिव्यांगजन के लिए वोट बनाने की सुविधा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष कैंप का लाभ उप मंडल अस्पताल दसूहा के अंतर्गत आते ग्रामीण व शहरी दिव्यांगजन प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Related posts

Leave a Reply